3 शाबान इमाम हुसैन अ. के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सऊदी अरब में एक शिया मस्जिद पर जुमे की नमाज़ के दौरान वहाबियों द्वारा हमला किया गया है और ईद को मातम में बदल दिया गया। हमले में कई लोग शहीद हुये हैं जबकि दर्जनों घायल हुये हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह एक आत्मघाती हमला था। यह हमला मुल्क के पूर्वी सूबे में हुआ है जहां अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। शिया अपने हनन किये गये अधिकारों के लिए पिछले कुछ सालों में प्रदर्शन करते रहे हैं। मस्जिद में उस समय 150 से अधिक लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि य हमला उस समय हुआ है जब सऊदी अरब यमन के बेगुनाह मुसलमानों के ख़िलाफ़ हवाई हमलों में व्यस्त है और अब तक हज़ारों परिवार सऊदी अत्याचार की भेंट चढ़ चुके हैं।